Movie prime

मुजफ्फरपुर में गिरफ्तार संदिग्ध चीनी नागरिक ने चश्मे के शीशे से काट लिया प्राइवेट पार्ट, इलाज के दौरान मौत

 

मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ आज सुबह चीनी नागरिक ली जियाकी की skmch के वार्ड-6 में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे फॉरेन एक्ट में में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। कारा के शौचालय में उसने आत्महत्या की कोशिश की थी। अपने चश्मे के शीशे को तोड़कर अपना गला, पेट और प्राइवेट पार्ट काटा था। इलाज के दौरान बॉडी के इन अंगों में जख्म के गहरे निशान मिले। उसकी स्थिति गंभीर थी। पुलिस की कस्टडी में उसका इलाज चल रहा था।

दरअसल ब्रह्मापुर पुलिस ने लक्ष्मी चौक के पास चीनी को गिरफ्तार किया था। चीनी के पास वीजा नहीं था। वो अवैध रूप से नेपाल से भारत आया था। पूछताछ के बाद उसे पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया था। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो पासपोर्ट, मोबाइल, आईकार्ड, चाइनीज नोट, नेपाली और भारतीय रुपए और चीन का मैप बरामद हुआ था।

मामले के बारे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी मांगी गई पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। जेल अधीक्षक से भी संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने फोन नहीं उठाया।