Movie prime

तेजस्वी ने ट्वीट किया दरभंगा जिले का ये वीडियो, पूरी खबर पढ़ें

 

एक तरफ जहां राजद प्रमुख लालू यादव आज पटना में अपने समर्थकों के बीच होंगे वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उपचुनाव को लेकर प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष लोगों से मिल रहे हैं, उनकी समस्या सुन रहे है। बीते दिनों वो दरभंगा में थे। उन्होंने कहा कि राज्य में उपचुनाव में राजद की जीत एकदम सुनिश्चित है। जनविरोधी भ्रष्टाचारी एनडीए सरकार का जाना तय है। यही नहीं जीत का दंभ भरने वाले तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश सरकार को सड़क मार्ग से कुशश्वेस्थान विधानसभा का दौरा करने की चुनौती भी दी। वहीं अब उन्होंने दरभंगा जिला का एक वीडियो ट्वीट किया है। 

तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल अकाउंट से एक वीडियो साझा करते हुए काह , " दरभंगा में जब घंटो इंतजार कर रही सब्जी विक्रेता माता के प्रेम ने रात में बीच सड़क रोका।" दरअसल, तेजस्वी बीते दिनों दरभंगा जिले में थे। वह कुशश्वेस्थान विधानसभा क्षेत्र में घुम रहे थे। वहां से लौटते हुए तेजस्वी यादव की गाड़ी को एक महिला ने रोका। ये महिला एक सब्जी विक्रेता होती हैं। वह बहुत देर से तेजस्वी यादव से मिलने का इंतजार कर रही थीं और उनसे मिलने के बाद वह बेहद खुश थीं। उन्होंने कहा कि ईवीएम से वोट चोरी करने वाली मोदी सरकार को वह वोट नहीं देंगी।


बता दें, आज तेजस्वी यादव शेखपुरा जिला में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंहके जयंती समारोह में भाग लेंगे। वहीं राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि तेजस्वी आज हीं झारखंड के पलामू जिलान्तर्गत छतरपुर में आयोजित राजद कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को भी सम्बोधित करेंगे। 

CM नीतीश का चुनाव प्रचार अभियान कल से शुरू- https://newshaat.com/bihar-local-news/cm-nitishs-election-campaign-for-byelections-starts-from/cid5610470.htm
   

News Hub