Newshaat_Logo

तेजस्वी यादव का बड़ा बयान- जनता खूंटा ठोक कर भाजपा को बिहार से भगाएगी

 
तेज प्रताप यादव का बड़ा हमला, कहा- “मनेर का विधायक गधा है”

Patna: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर विवादित बयान देकर सियासत गर्मा दी है। तेज प्रताप ने रविवार देर शाम मनेर पहुंचकर दुष्कर्म और हत्या की शिकार बच्ची के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी, आर्थिक मदद दी और बच्ची के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुलिस कार्रवाई पर सवाल

पीड़ित परिवार ने तेज प्रताप को बताया कि अब तक घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस पर नाराजगी जताते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि सरकार को पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करनी चाहिए और दोषियों को कठोर सजा दिलानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।

विधायक पर सीधा वार

मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने मनेर विधायक भाई वीरेंद्र पर बिना नाम लिए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “जनता ने इन्हें जिताया, लेकिन अब तक पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं पहुंचे। इतना गधा है यहां का विधायक। न मदद की, न पूछताछ की।”

तेज प्रताप ने इससे पहले भी अपने ही विधायक को “बैल” कहकर निशाना साधा था। उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे जनप्रतिनिधियों को चुनाव में हराकर सबक सिखाना चाहिए।

सरकार और भाजपा पर भी निशाना

तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार, पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आरएसएस और भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में हत्या और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाया कि इनका असली काम दंगे कराना और समाज में फूट डालना है।