रंगरेलिया मनाते रंगे हाथ पकड़ाया ASI, भीड़ ने घेरा तो सर्विस पिस्टल से गोलियां चलाईं
बिहार के मधुबनी में खाकी को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. देर रात गलत नीयत से एक घर में घुसे एएसआई ने पकड़े जाने के डर से अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस अपराध की बड़ी वारदात में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है.
इस फायरिंग की घटना में जान गंवाने वाले मृतक की पहचान अशोक यादव (45) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि अशोक यादव को सीने और जांघ में गोली लगी थी, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. इसके अलावा एक महिला फूलो देवी (40) को पेट में गोली लगी है, जिनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है. वहीं विजेंद्र यादव (45) के गले में और धनिक लाल यादव को पैर में गोली लगी है, जिनका इलाज चल रहा है.
दरअसल, ग्रामीणों को ASI के गांव के एक घर में आने-जाने पर शक था। बताया जा रहा है कि उस घर की एक महिला से उसके अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी। सोमवार रात जब ASI महिला के घर पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। इसी दौरान विवाद बढ़ा और ASI चन्द्र मोहन ने सर्विस पिस्टल से फायरिंग कर दी। इधर, वारदात से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने ASI को कमरे में घेर लिया था। कुछ लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की। इसी दौरान विवाद बढ़ गया।
ग्रामीणों के मुताबिक, भीड़ से घिरने के बाद ASI ने अपनी सर्विस पिस्टल निकाल ली और लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरातफरी मच गई।
ग्रामीणों की माने तो एएसआई के घर में घुसते ही पड़ोस की एक महिला ने तुरंत कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद घर के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। खुद को चारों तरफ से घिरा देखकर आरोपी एएसआई बुरी तरह बौखला गया।
भीड़ के डर से आरोपी एएसआई ने अपनी सरकारी पिस्टल निकाली और खिड़की से बाहर मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि 5 से 6 राउंड गोलियां चलाई गईं।







