Newshaat_Logo

पटना के पालीगंज में शराब माफियाओं का दुस्साहस, आबकारी टीम की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, होमगार्ड जवान बाल-बाल बचा

Patna: गोली आबकारी विभाग की गाड़ी के शीशे को तोड़ते हुए निकल गई, लेकिन वाहन में मौजूद एक होमगार्ड जवान बाल-बाल बच गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी.
 
bihar

Patna: बिहार की राजधानी पटना के पालीगंज में शराब माफियाओं ने आबकारी विभाग की टीम पर फायरिंग कर दी. घटना उस समय हुई जब आबकारी टीम शराब पीने के आरोप में पकड़े गए पांच लोगों को वाहन से आबकारी थाने लेकर जा रही थी. रास्ते में पहले से घात लगाए बदमाशों ने टीम के वाहन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी.

Patna News

गोली आबकारी विभाग की गाड़ी के शीशे को तोड़ते हुए निकल गई, लेकिन वाहन में मौजूद एक होमगार्ड जवान बाल-बाल बच गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. अख्तियारपुर पुल के पास स्कॉर्पियो वाहन को निशाना बनाकर हमला किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम महराजगंज मुसहरी इलाके में छापेमारी कर पांच शराबियों को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो से आबकारी थाना लौट रही थी. इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने वाहन पर फायरिंग कर दी. हमले में गोली वाहन के दाहिने गेट के शीशे को तोड़ते हुए बाएं गेट से बाहर निकल गई. वाहन में सवार होमगार्ड जवान प्रिंस कुमार मिश्रा समेत सभी कर्मी और गिरफ्तार आरोपी बाल-बाल बच गए. चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. आबकारी विभाग का आरोप है कि यह हमला शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों ने किया है. टीम पर जानलेवा हमला कर गिरफ्तार लोगों को छुड़ाने की कोशिश की गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वास्तव में फायरिंग हुई या पत्थरबाजी की गई.

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने घटना पर चिंता जताई है और मामले की संयुक्त जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.