Newshaat_Logo

रामगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे पर सभापति ने शोक व्यक्त किया

बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय ने रामगढ़ में हुए एक भीषण सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया
 
Ram

बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय ने रामगढ़ में हुए एक भीषण सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया एवं इस दुर्घटना में घायल हुए एकमात्र व्यक्ति के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची- पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रसिद्ध राजरप्पा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार बच्चों, चार महिलाओं और पांच पुरुषों सहित 13 लोगों की मौत हो गई। मृतक बिहार के नालंदा जिले के जंगहारी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।