Movie prime

बिहार में मौसम का ‘डबल गेम’—24 घंटे में 13°C उछला पारा, अब गर्मी के बाद फिर बारिश की दस्तक

 
Biha weather news
Bihar Weather News: बिहार में मौसम इन दिनों पूरी तरह से ‘रोलरकोस्टर’ मोड में है। कभी ठंडी हवा से राहत मिल रही है तो कभी अचानक बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।

पिछले 24 घंटे में मौसम ने ऐसा यू-टर्न लिया कि शनिवार तक जहां पारा गिरा हुआ था, वहीं रविवार को तापमान में 13 डिग्री से ज्यादा की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। फारबिसगंज में सबसे ज्यादा 13.2°C का उछाल देखा गया, जबकि मोतिहारी, दरभंगा, समस्तीपुर और मुंगेर में भी तापमान तेजी से चढ़ा।

अब चार दिन तक सताएगी गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक गर्मी का असर और बढ़ेगा। दिन और रात के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। 25 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन इसके बाद फिर से आंधी, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है।

फिर बदलेगा मिजाज, जारी हुआ अलर्ट
26 मार्च के बाद मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे साफ है कि बिहार में मौसम का यह ‘डबल गेम’ अभी जारी रहेगा।

किसान और सेहत दोनों पर असर
लगातार बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। ठंड और गर्मी के इस उतार-चढ़ाव से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने, पर्याप्त पानी पीने और खानपान का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।