Movie prime

कल न्यू पटना क्लब में होगा पधारो म्हारे देस कार्यक्रम का आयोजन, दिखेगी राजस्थान की झलक

 

बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा 12 जनवरी को न्यू पटना क्लब में पधारो म्हारे देस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उद‌्घाटन विधानसभाध्यक्ष नंदकिशोर यादव करेंगे। मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री नितिन नवीन होंगे। 

इस कार्यक्रम में राजस्थानी व्यंजन के स्टॉल, बाइस्कोप, गेम स्टॉल, आर्केस्ट्रा के साथ राजस्थानी ड्रेस में नृत्य करती नृत्यांगनाओं की प्रस्तुति खास आकर्षण होंगे। राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत के लिए बाड़मेर के सकुर खान की टीम आ रही है। वहीं म्यूजिकल हॉजी के लिए कोलकाता के आर्केस्ट्रा को बुलाया गया है। शाखा अध्यक्ष शशि गोयल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ज

शाखा उपाध्यक्ष रंदीप झुनझुनवाला ने बताया कि हर साल समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों के बीच आपसी मेल-मिलाप के लिए कार्यक्रम का आयोजन होता है। 

अंजनी कुमार सुरेका ने कहा कि मेले से जो आय होगी, उसे सामाजिक कार्यों और पीड़ित मानवता की सेवा में लगाया जाएगा। मेले में हर वर्ग हर उम्र के लोगों के स्वस्थ मनोरंजन की व्यवस्था की गई है। इस बार स्वास्थ्य कैंप भी लगाया जाएगा। बच्चों के लिए हाथी, ऊंट की सवारी और महिलाओं के लिए मेहंदी की व्यवस्था की गई है। यह नि:शुल्क रखा गया है। म्यूजिकल हॉजी में प्रथम पुरस्कार के रूप में स्कूटी दी जाएगी। साथ ही सोने और चांदी का सिक्का भी पुरस्कार में दिया जाएगा। इस अवसर पर सुनील मोर, राकेश बंसल, नवीन टिबड़ेवाल, शंभू अग्रवाल, डॉ. संजय संथालिया उपस्थित रहे।