Movie prime

शकील अहमद खान के बेटे का आज होगा सुपुर्द-ए-खाक, हज भवन लाया गया शव, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी पहुंचे

 

बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के इकलौते बेटे अयान को आज यानी मंगलवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। शकील अहमद ख़ान के बेटे अयान के शव को हज भवन लाया गया है। यहीं पर अंतिम नमाज़ पढ़ा जाएगा। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान भी यहां पहुंचे हैं। 

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दुख जताते हुए कहा है कि कांग्रेस विधायक दल के नेता जनाब शकील अहमद साहब के बेटे की आकस्मिक मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। समस्त राजद परिवार इस दुःख की घड़ी में शकील साहब के परिवार के साथ है। जानकारी के अनुसार दोपहर में एयरपोर्ट के पास स्थित शाह-ए-गद्दी कब्रिस्तान में मिट्टी दी जाएगी। शकील अहमद के विधानसभा क्षेत्र कदवा से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

इकलौते बेटे के सुपुर्द ए खाक से पहले बहन का इंतजार किया जा रहा था। अयान की बड़ी बहन जेनब खान इंग्लैंड में लॉ की पढ़ाई कर रही है। भाई की मौत की सूचना मिलने के बाद इंग्लैंड से पटना के लिए रवाना हो गई। जेनब लंदन से दिल्ली पहुंची। इसके बाद आज सुबह वह पटना पहुंची।

शकील अहमद खान के बेटे के जनाजे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ साथ पार्टी के विधायक और सांसद शामिल होंगे। इसके साथ ही अन्य दलों के नेताओं के भी शामिल होने की उम्मीद है।

सोमवार को मौत की सूचना के बाद भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मंत्री शाहनवाज हुसैन, जदयू एमएलसी नीरज कुमार सहित कई बड़े नेता शकील अहमद खान के घर पहुंचे थे।
 

News Hub