Newshaat_Logo

जम्मू के ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर पहुंचे बिहार विधानसभा अध्यक्ष, देश और बिहार की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

 
जम्मू के ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर पहुंचे बिहार विधानसभा अध्यक्ष, देश और बिहार की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Bihar news: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जम्मू-कश्मीर प्रवास के दौरान सपरिवार जम्मू स्थित ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आयोजित संध्या आरती में भी भाग लिया और भगवान श्रीराम से देश तथा बिहार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

रघुनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह मंदिर भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्रीय एकता का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल न केवल आस्था के केंद्र हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रघुनाथ मंदिर का आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने भगवान श्रीराम से देश में सुख, शांति और समृद्धि के साथ-साथ बिहार के सर्वांगीण विकास एवं प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा आने वाली पीढ़ियों को भी इन मूल्यों से जोड़ना आवश्यक है।