Newshaat_Logo

पटना में आज कई इलाकों की बिजली रहेगी गुल! 6 फीडरों पर काम, घंटों प्रभावित रहेगी सप्लाई, जानिए किस टाइम जाएगी बिजली

 
पटना में आज कई इलाकों की बिजली रहेगी गुल! 6 फीडरों पर काम, घंटों प्रभावित रहेगी सप्लाई, जानिए किस टाइम जाएगी बिजली
Patna News: राजधानी पटना में शुक्रवार को बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे प्रोजेक्ट और मेंटेनेंस कार्यों के कारण कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पटना इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई यूनिट (PESU) ने पहले ही इसकी सूचना जारी कर लोगों को सतर्क रहने और जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह दी है।

जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी पार्क फीडर से सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद थी। इसका असर पूर्वी भिखाचक, पश्चिमी भिखाचक और विष्णुपुरी इलाके पर पड़ा। वहीं तेजप्रताप नगर फीडर से सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तेजप्रताप नगर और वृंदावन क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।

सगुना इलाके में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। 11 केवी लाइन पर कार्य होने के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रियदर्शी नगर, डीपीएस मोड़, सगुना मोड़, मंगलम कॉलोनी और सुधा बूथ क्षेत्र में सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं बुडको कार्य के चलते कोठवां फीडर से जुड़े कोठवां, रामचंद्र नगर और आसपास के इलाकों में भी बिजली नहीं रहेगी।

इसके अलावा मित्रमंडल फीडर से सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कल्याणी कॉलोनी, सौरभ एन्क्लेव और वशिष्ठ कॉलोनी प्रभावित रहेंगे। विजय नगर फीडर से सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आदर्श कॉलोनी, मेरिडियन ग्रीन अपार्टमेंट, नित्य बाग कॉलोनी और वीणा बिहार अपार्टमेंट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

पेसू प्रशासन का कहना है कि सभी तकनीकी और प्रोजेक्ट कार्य तय समय सीमा में पूरे कर लिए जाएंगे, जिसके बाद सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। विभाग के अनुसार यह अस्थायी असुविधा भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।