Newshaat_Logo

बिहार में BNS के नए कानून के तहत यह दूसरा बड़ा फैसला, पति की हत्या की दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा...

Bagaha(West Champaran): बिहार में बीएनएस (BNS) के नए कानून के तहत यह दूसरा बड़ा फैसला है. बगहा एडीजे-4 मानवेंद्र मिश्रा की अदालत ने ये फैसला सुनाया है.
 
CRIMINAL LAW

Bagaha(West Champaran):  बिहार की न्यायपालिका ने एक बार फिर मिसाल पेश की है. जहाँ तारीखों के चक्कर में मुकदमे बरसों लटके रहते हैं, वहीं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मानवेंद्र मिश्र की अदालत ने महज 30 दिनों के भीतर फैसला सुनाकर इतिहास रच दिया है. अदालत ने पति मनोज राम की हत्या की दोषी पत्नी नेहा उर्फ नूरजहां को सश्रम आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है. बिहार की न्यायपालिका ने एक बार फिर मिसाल पेश की है. जहाँ तारीखों के चक्कर में मुकदमे बरसों लटके रहते हैं, वहीं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मानवेंद्र मिश्र की अदालत ने महज 30 दिनों के भीतर फैसला सुनाकर इतिहास रच दिया है. अदालत ने पति मनोज राम की हत्या की दोषी पत्नी नेहा उर्फ नूरजहां को सश्रम आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है.

बिहार में बीएनएस (BNS) के नए कानून के तहत यह दूसरा बड़ा फैसला है. बगहा एडीजे-4 मानवेंद्र मिश्रा की अदालत ने ये फैसला सुनाया है.

पूरा मामला धनहा थाना कांड संख्या 204/25 से संबंधित है. घटना 23 जून 2025 की रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच की बताई गई है. आरोप के मुताबिक नेहा ने अपने पति मनोज पर चाकू से हमला किया. गंभीर रूप से घायल मनोज को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

अभियोजन पक्ष के मुताबिक मनोज ने इलाज के दौरान बयान दर्ज कराया था, जिसमें उसने पत्नी द्वारा चाकू से वार करने की बात कही थी. इस बयान को अदालत ने महत्वपूर्ण साक्ष्य माना. मृतक की मां ने भी अदालत में बयान दिया कि उनका बेटा खून से लथपथ हालत में दरवाजे पर खड़ा था और मदद मांग रहा था.

सुनवाई के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी कोर्ट में पेश किया. मौत से पहले दर्ज बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग भी न्यायालय को सौंपी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने स्पीडी ट्रायल के तहत सुनवाई पूरी की. करीब 30 दिनों के भीतर आठ गवाहों के बयान दर्ज कर फैसला सुनाया गया.

इस संबंध में अपर लोक अभियोजक जितेंद्र भारती ने कहा कि इस फैसले से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा. मृतक और दोषी के दो छोटे बच्चे भी हैं.