Newshaat_Logo

छठ पूजा का आज दूसरा दिन, खरना पर बनेगा रोटी-खीर का प्रसाद, 36 घंटे के निर्जला व्रत की होगी शुरुआत

छठ महापर्व का दूसरा दिन यानी खरना आज 14 नवंबर को मनाया जा रहा हैं। छठ महापर्व में खरना का विशेष महत्व होता है। चार दिनों तक चलने वाले इस लोकपर्व का दूसरा दिन खरना के नाम से जाना जाता है।
 
छठ महापर्व

छठ महापर्व का दूसरा दिन यानी खरना आज 14 नवंबर को मनाया जा रहा हैं। छठ महापर्व में खरना का विशेष महत्व होता है। चार दिनों तक चलने वाले इस लोकपर्व का दूसरा दिन खरना के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा करते हैं।

इसके बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। खरना के साथ ही छठ व्रत का कठिन निर्जला उपवास शुरू होता है। आइए जानते हैं खरना की परंपरा, प्रसाद बनाने की विधि और इससे जुड़े जरूरी नियम

छठ पूजा के चार दिनों में खरना दूसरे दिन मनाया जाता है। इस दिन व्रती सुबह से शाम तक उपवास रखते हैं। शाम के समय स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण किए जाते हैं और पूजा की तैयारी होती है। इसके बाद भगवान सूर्यदेव और छठी मैया का स्मरण करके प्रसाद का भोग लगाया जाता है। पूजा पूरी होने के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करते हैं। धार्मिक परंपरा के अनुसार, खरना के बाद लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है।

खरना के दिन गुड़ और चावल से बनी खीर तैयार करने की परंपरा है। इसे कई जगह रसिया भी कहा जाता है। खीर बनाने के लिए चावल, दूध और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ परिवारों में इसे मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से तैयार करने की परंपरा भी है। गुड़ को पारंपरिक और सात्विक मिठास का प्रतीक माना जाता है। इस प्रसाद की खासियत इसका सादा और पारंपरिक स्वरूप है।

लोक आस्था का महा पर्व छठ का व्रत आरोग्य प्राप्ति, सौभाग्य व संतान के लिए रखा जाता है। स्कन्द पुराण के अनुसार राजा प्रियव्रत ने भी यह व्रत किया था। उन्हें कुष्ठ रोग हो गया था, भगवान भास्कर से इस रोग मुक्ति के लिए राजा ने छठ व्रत किया था। स्कन्द पुराण तथा वर्षकृतम में भी इस प्रतिहार षष्ठी की वर्णन है।