बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश
बिहार के पुलिस महकमे से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बिहार में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया गया है. राज्य सरकार ने IPS और बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है. मिली जानकारी के अनुसार, तीन पुलिस अधीक्षकों और 54 DSP स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया गया है. इस फेरबदल को बिहार की पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है.
तबादले के तहत अपराजिता को पटना में पुलिस अधीक्षक, विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं मुकुल कुमार रंजन को समस्तीपुर का पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बनाया गया है. इसके अलावा आलोक रंजन को भागलपुर का पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बनाया गया है
बिहार में पुलिस अधिकारियों के तबादले के साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. IPS के साथ-साथ बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग दी गई है. कुल 54 DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग की जानकारी सामने आई है. तबादले के बाद अब संबंधित अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे. खास तौर पर पटना में विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी में बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वहीं समस्तीपुर और भागलपुर में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के पद पर भी नई तैनाती की गई है.







