Movie prime

मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया, ADG ने प्रेस कांफ्रेंस की दी अहम जानकारी

 
mukesh sahni

बिहार में विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। उनका शव उनके दरभंगा के घनश्यामपुर थाना के जीरत गांव स्थित घर में क्षत-विक्षत हालत में मिला है।  पुलिस पूरी मुस्तैदी से मामले की जांच में जुटी हुई है। ADG जितेंद्र सिंह गंगवार ने मामले से जुड़ी पूरी जानकारी प्रेस कांफ्रेंस कर दी हैं।

ADG जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना अंतर्गत VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। संभवतः घटना को रात में अंजाम दिया गया था...मृतक घर में अकेले रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की गई। FSL की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक जांच हेतु कार्रवाई कर रही है। घर के बाहर एक अलमारी पाई गई है, उसकी जांच की जा रही है, घर में 3 गिलास पाए गए हैं, 3 बाइक पाई गई हैं, उसकी भी जांच की जा रही है। मामले में एक SIT का गठन किया गया है। CCTV फुटेज के अवलोकन के बाद 2 संदिग्ध को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। सभी बिंदुओं पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ जांच की जा रही है।

एडीजी मुख्यालय जीतेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि जीतन सहनी घर में अकेले रहते थे। रात में उनकी हत्या की गई है। घटनास्थल से 3 बाइक बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 9431822992, 6287742988 नंबर जारी कर लोगों से मदद मांगी है। हत्या से जुड़ी कोई जानकारी टोल फ्री नंबर 14432। पर भी दी जा सकती है।