Newshaat_Logo

महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: पटना में लगेगा दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर, 2 हजार से ज्यादा नौकरियों की संभावना

 
महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: पटना में लगेगा दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर, 2 हजार से ज्यादा नौकरियों की संभावना
Bihar News: बिहार में नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार की पहल पर पटना में दो दिवसीय महिला मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन होने जा रहा है, जहां हजारों महिलाओं को सीधे नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

यह रोजगार मेला 16 और 17 मार्च को ज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा लेंगी और करीब 2000 से ज्यादा महिलाओं को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है।

इस जॉब फेयर का आयोजन वोमेन and चाइल्ड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन बिहार द्वारा किया जा रहा है, जो बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन और कौशल विकास प्रशिक्षण योजनाओं से प्रशिक्षित महिलाओं को कंपनियों से जोड़ने का मंच देगा।

मौके पर इंटरव्यू और नौकरी

इस जॉब फेयर की सबसे खास बात यह है कि इसमें भाग लेने वाली महिलाओं का ऑन-स्पॉट इंटरव्यू लिया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों का चयन उसी समय किया जा सकता है और कई मामलों में मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी दिया जाएगा।

आईटी, रिटेल, हेल्थकेयर, बैंकिंग, कस्टमर सर्विस, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर से जुड़ी कंपनियां इस मेले में शामिल होंगी और उम्मीदवारों की योग्यता के अनुसार नौकरी के अवसर देंगी।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

जॉब फेयर में भाग लेने के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार wcdc.bihar.gov.in पर जाकर मुफ्त पंजीकरण कर सकती हैं। विभाग के अनुसार सीटें सीमित हैं, इसलिए जल्द पंजीकरण कराने की सलाह दी गई है।

कौन कर सकता है आवेदन

इस रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष तक की महिलाएं भाग ले सकती हैं। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास से लेकर 12वीं, स्नातक, आईटीआई या तकनीकी डिग्री तक रखी गई है।

इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों को अपने साथ आधार कार्ड, बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।

सरकार का मानना है कि इस तरह के रोजगार मेले से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा और राज्य में महिला रोजगार को नई गति मिलेगी।