Newshaat_Logo

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने की पांच नए जिलाध्यक्षों की घोषणा, देख लीजिए लिस्ट

 
यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने की पांच नए जिलाध्यक्षों की घोषणा, देख लीजिए लिस्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के माहौल को गरमाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से तैयारियों को तेज किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री की ओर से इन नामों का ऐलान किया गया। यूपी भाजपा की ओर से घोषित जिलाध्यक्षों की सूची के अनुसार, दिलीप देव पटेल को अंबेडकरनगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, राम सकल पटेल को वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है। काशीनाथ सिंह चंदौली के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। रमेश प्रसाद गुप्ता को गोरखपुर महानगर और काली प्रसाद को देवरिया का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।