Movie prime

LJP सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दुष्कर्म मामले में फैसला सुरक्षित, 20 सितंबर को कोर्ट करेगी सुनवाई

 
प्रिंस राज

दुष्कर्म के आरोप से घिरे सांसद प्रिंस राज पासवान की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। दिल्ली की अदालत ने प्रिंस राज की तरफ से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करने के बाद 20 सितंबर तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है। अग्रिम जमानत को लेकर कोर्ट अब 20 सितंबर को फैसला लेगी। लोजपा सांसद प्रिंस राज ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट का रुख किया। प्रिंस राज ने अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली की अदालत का रुख किया।  

गौरतलब है कि इससे पहले प्रिंस राज के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया था। कुछ महीने पहले ही पीड़िता द्वारा दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़िता के मुताबिक वह लोजपा की ही कार्यकर्ता थीं। पीड़िता द्वारा आरोप लगाया गया था कि बेहोशी के हालत में उसके साथ शोषण किया गया था। अब कोर्ट का आदेश आने के बाद सांसद प्रिंस राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

LJP: बुरे फंसे प्रिंस राज और भाई चिराग पासवान, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज- https://newshaat.com/bihar-local-news/bad-trapped-prince-raj-and-chirag-fir-registered-on-the-ord/cid5028930.htm