वोटर अधिकार यात्रा: राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी आज मुंगेर में, कल निकलेगी बड़ी रैली
Munger: विपक्ष की ओर से शुरू की गई वोटर अधिकार यात्रा गुरुवार से मुंगेर जिले में पहुंच रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी आज शाम करीब 6 बजे बाहा चौकी पहुंचें। यहां से उनका जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू होगा।
आज का कार्यक्रम
तीनों नेता सबसे पहले सिंघिया गांव में एक चौपाल करेंगे, जहां स्थानीय लोगों से संवाद होगा। इसके बाद वे साफियासराय चौक पहुंचकर कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात करेंगे और वोटर अधिकार को लेकर जागरूकता संदेश देंगे।
कल सुबह से रैली की शुरुआत
22 अगस्त की सुबह 8 बजे से वोटर अधिकार रैली की औपचारिक शुरुआत होगी। रैली का मार्ग इस प्रकार तय किया गया है:
• चन्दनवाग चौक से शुरुआत
• भगत सिंह चौक होते हुए
• कौरा मैदान (कांग्रेस कार्यालय, तिलक मैदान) तक पहुंचना
• फिर पूरबसराय – बाक – नौवागढ़ी – बरियारपुर होकर
• भागलपुर के लिए प्रस्थान
प्रशासन ने कसी कमर
जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नेताओं की रैली और जनसभाओं के मद्देनज़र 21 और 22 अगस्त को मुंगेर आने-जाने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक नियमों में अस्थायी बदलाव भी किया गया है।







