कटिहार से कांग्रेस में ‘अकेला चलो’ की आहट! शकील अहमद के बयान से महागठबंधन पर सवाल
‘एकला चलो’ की राह पर कांग्रेस?
कटिहार में मीडिया से बातचीत के दौरान शकील अहमद खान ने संकेत दिए कि कांग्रेस अब पश्चिम बंगाल की तर्ज पर बिहार में भी “अकेले चलने” की रणनीति पर विचार कर सकती है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं होने की चर्चा जोरों पर है।
तारिक अनवर पर बिना नाम लिए निशाना
इस दौरान उन्होंने कटिहार सांसद तारिक अनवर पर बिना नाम लिए तीखा हमला बोला। हाल ही में तारिक अनवर ने बंगाल चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर निराशाजनक टिप्पणी की थी, जिस पर अब पार्टी के अंदर ही विरोध के सुर उठने लगे हैं।
बिहार कांग्रेस में ‘ऑल इज नॉट वेल’!
दो बड़े नेताओं के बीच बयानबाजी ने साफ संकेत दे दिया है कि बिहार कांग्रेस में सब कुछ सामान्य नहीं है। अंदरूनी मतभेद अब सार्वजनिक मंच तक पहुंच चुके हैं, जिससे संगठनात्मक एकजुटता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
महागठबंधन पर भी असर संभव
शकील अहमद के “अकेले चलने” वाले बयान ने बिहार के महागठबंधन की मजबूती पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर कांग्रेस सच में इस राह पर आगे बढ़ती है, तो आने वाले चुनावों में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।
फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस नेतृत्व इस विवाद को कैसे संभालता है क्या पार्टी एकजुट रहेगी या ‘एकला चलो’ की राह पर बढ़ेगी?







