Newshaat_Logo

गया के डब्ल्यूसीटीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन, प्रतिभागियों को मिला सम्मान और प्रमाण पत्र

Gaya: इंडिया पोस्ट के गया आरएमएस स्थित कार्यस्थल कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र (डब्ल्यूसीटीसी) में आयोजित 13 दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया. 4 मई से 16 मई 2026 तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आरएमएस आए प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कंप्यूटर आधारित कार्य प्रणाली से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं.
 
BIHAR

GAYA

समापन समारोह में वरिष्ठ रेल डाक प्रबंधक अरविंद कुमार केशरी, एचआरओ वेद प्रकाश एवं प्रशिक्षक अजय कुमार प्रियदर्शी, सिस्टम एडमिन गौरव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे. अधिकारियों ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

अपने संबोधन में अधिकारियों ने कहा कि बदलते समय में तकनीकी दक्षता और कार्यकुशलता अत्यंत आवश्यक हो गई है. ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ कार्य निष्पादन को भी बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं. उन्होंने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का उपयोग कार्यस्थल पर प्रभावी ढंग से करने की अपील की.

प्रशिक्षुओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षण को उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ.