Newshaat_Logo

पटना समेत दक्षिण बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया बारिश और आंधी का अलर्ट

Bihar Weather Update: मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी बिहार के जिलों- पटना, गया, नवादा, जहानाबाद, नालंदा, भोजपुर और औरंगाबाद में मौसम तेजी से बदल सकता है. कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है.
 
BIHAR

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. राजधानी Patna समेत दक्षिणी बिहार के कई जिलों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है.

Bihar Rain Alert: बिहार के इन 12 जिलों में होगी भयंकर बारिश! IMD ने जारी  किया तेज रफ्तार हवा का भी अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी बिहार के जिलों- पटना, गया, नवादा, जहानाबाद, नालंदा, भोजपुर और औरंगाबाद में मौसम तेजी से बदल सकता है. कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है.

पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच यह बदलाव राहत लेकर आ सकता है. हालांकि मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. किसानों और खुले मैदान में काम करने वाले लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.


पिछले 24 घंटे का मौसम
24 घंटों के दौरान मधुबनी जिले के एक या दो स्थानों मे भारी वर्षा दर्ज की गई. हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा उत्तर-पूर्व, उत्तर-मध्य भागों के कुछ स्थानों एवं दक्षिण-पूर्व भाग के एक या दो स्थानों मे दर्ज की गई जबकि शेष भाग का मौसम शुष्क बना रहा। अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है.

बिहार में अगले 7 दिन के मौसम का पूर्वानुमान जारी

Bihar Mausam Live Update: बिहार में अगले 7 दिन के मौसम का पूर्वानुमान जारी

बिहार में किन जिलों में कैसा रहा पारा, देखिए तापमान की जिलेवार लिस्ट

Bihar Cities Temperature: बिहार में किन जिलों में कैसा रहा पारा, देखिए तापमान की जिलेवार लिस्ट