Newshaat_Logo

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हाईवा-स्कॉर्पियो की टक्कर में 4 की मौत, 3 गंभीर

बिहार के बाढ़ में शादी से लौट रही बारात की स्कॉर्पियो भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई. अथमलगोला थाना क्षेत्र के सवनीमा पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित हाईवा ने स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को बाढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद PMCH रेफर किया गया है.

 
BIHAR

Barh, Patna: बिहार के बाढ़ में एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। अथमलगोला थाना क्षेत्र के सवनीमा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाईवा ने बारात से लौट रही स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हंसी-खुशी शादी में गए थे, घर लौटते वक्त 4 की मौत... हाईवा-स्कॉर्पियो की  भीषण टक्कर - Bihar Barh accident scorpio Hyva collision four dead three  injured ntc acwi - AajTak

शादी समारोह से लौट रही थी स्कॉर्पियो

मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव से बारात बख्तियारपुर के बेलथान गांव गई थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद बाराती स्कॉर्पियो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अथमलगोला थाना क्षेत्र के सवनीमा पेट्रोल पंप के पास अचानक अनियंत्रित हाईवा ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए।

तीन घायलों की हालत नाजुक, PMCH रेफर

दुर्घटना में घायल तीन लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल बाढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच, गांव में पसरा मातम

हादसे की सूचना मिलते ही अथमलगोला थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की जांच की और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक ही हादसे में चार लोगों की मौत की खबर मिलते ही सिकंदरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।