Movie prime

क्या है Bulli Bai App का बिहार एंगल, कौन हैं विशाल झा जिसे पुलिस ने किया गिरफ्तार?

 

सोशल मीडिया पर महिलाओं को निशाना बनाना बड़ा आसान होता है। कई क्षेत्रों में अभी भी महिलाओं तक फोन और सोशल मीडिया की पहुंच सीमित है और दूसरा स्क्रीन के पीछे के गुनहगार के बारे में महिलाएं अपने परिवार में सहजता से नहीं बता पाती हैं। ऐसा ही एक ऐप इन दिनों चर्चा में है। हम बात कर रहे हैं बुल्ली बाई ऐप की जिसके जरिए मुस्लिम महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश की गई। मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक तीन लोगों को अरेस्ट किया है, इसमें से एक युवक बिहार का रहने वाला है। बिहार के रहने वाले शख्स को पुलिस ने बेंगलुरू में अरेस्ट किया है। 

कौन है विशाल झा? 

बुल्ली बाई ऐप केस में विशाल कुमार झा का नाम आने के बाद पूरे बिहार और खासकर मिथिलांचल इलाके में इस खबर की खास चर्चा है। पूछताछ में पता चला है कि वह बेंगलुरु के एक फेमस कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग कर रहा है। फिलहाल वह इंजीनियरिंग में दूसरे साल का छात्र है। विशाल झा की उम्र 22 साल बताई जा रही है। साथ ही वह एक सामान्य स्टूडेंट है। कॉलेज कैंपस में उसका व्यवहार कुछ अलग जैसा कभी नहीं दिखा जिससे कि उसपर किसी किस्म का शक किया जा सके। बता दें कि विशाल झा की फैमिली मुंबई में ही हैं। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर पूरे केस का मास्टरमाइंड कौन है और इस ऐप को चलाने के पीछे का असली मसकद क्या है।

क्या है बुल्ली बाई ऐप? 

बता दें कि बुल्ली बाई ऐप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिस पर 100 महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं, और दावा किया गया है कि यह बिकने के लिए तैयार हैं। तस्वीरों में कई फेमस महिला पत्रकारों की भी तस्वीरें हैं, जिसकी वजह से यह मामला सामने आया है। बता दें कि पिछले साल सुल्ली डील्स नाम का एक ऐप और एक वेबसाइट चर्चा में आई थी जिसमें 80 से ज्यादा मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड कर उनके बिकने की बात कही गई थी। सुल्ली ऐप को भी गिटहब पर ही बनाया गया था। गिटहब एक किस्म का प्लेटफॉर्म होता है, जिसमे रिप्रेजटरी, ब्रांचेज, पुल, कमिट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके जरिए कोड मैनेजमेंट कर सकते हैं। इसके जरिए आप अपनी बनाई कोडिंग को दूसरे लोगों तक पहुंचा सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो गिटहब का प्रयोग प्राइवेसी के लिए किया जाता है। आमतौर पर आईटी कंपनियों में अगर कोई ग्रुप किसी खास प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो गिटहब के जरिए वह आपस में डेटा और कोडिंग शेयर करते हैं।

पटना में दिन दहाड़े RJD नेता को मारी गोली, हालत गंभीर- https://newshaat.com/bihar-local-news/rjd-leader-shot-in-broad-daylight-in-patna-condition-critic/cid6187303.htm