Movie prime

किसने किया दरिंदगी, किसने दी इतनी भयानक मौत? हर पहलू से उठेगा पर्दा..SIT की हिरासत में 5 संदिग्ध...

NEET Student Death Case: बताया जा रहा है कि पूछताछ अंतिम दौर में है और किसी भी समय SIT पटना पुलिस के साथ मिलकर पूरे मामले का खुलासा कर सकती है. इस मामले पर राज्य भर की नजर टिकी हुई है...
 
NEET STUDENT DEATH CASE

NEET Student Death Case: NEET छात्रा केस में इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल नीट की छात्रा के साथ रेप और संदिग्ध मौत के चर्चित मामले में जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है.

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, SIT ने अब तक की जांच में मिले वीडियो फुटेज, अन्य भौतिक साक्ष्यों और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है. सभी से गहन पूछताछ की जा रही है.

NEET छात्रा केस में सूत्रों का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों से घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि घटना के दिन कौन-कौन संपर्क में था, लोकेशन क्या रही और डिजिटल साक्ष्य क्या संकेत दे रहे हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों को इस केस में अहम आधार माना जा रहा है.

पांचों में से हो सकता है मुख्य आरोपी

पुलिस सूत्रों का दावा है कि इन्हीं पांच संदिग्धों में वह मुख्य आरोपी भी शामिल हो सकता है, जिस पर छात्रा के साथ दरिंदगी करने का शक जताया जा रहा है.

बता दें, NEET छात्रा केस में जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पॉक्सो एक्ट जुड़ने के बाद आरोपियों पर आरोप और गंभीर हो गए हैं. अब अपराध की प्रकृति, पीड़िता की उम्र और फॉरेंसिक साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए केस की दिशा तय होगी.

जल्द हो सकता है मामले का खुलासा

हालांकि, आधिकारिक तौर पर पुलिस ने अभी किसी को आरोपी घोषित नहीं किया है और पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि पूछताछ अंतिम दौर में है और किसी भी समय SIT पटना पुलिस के साथ मिलकर पूरे मामले का खुलासा कर सकती है. इस मामले पर राज्य भर की नजर टिकी हुई है.