Newshaat_Logo

अखंड सुहाग के लिए महिलाएं आज रखेंगी निर्जला व्रत, जानें कब निकलेगा चांद

अखंड सुहाग की कामना से सुहागिन महिलाएं आज कार्तिक कृष्ण चतुर्थी में करवा चौथ का व्रत करेंगी। पति की लंबी आयु और उन्नत गृहस्थ जीवन के लिए यह व्रत आज ग्रह-गोचरों के त्रिवेणी संयोग में मनाई जाएगी। 
 
करवा चौथ

अखंड सुहाग की कामना से सुहागिन महिलाएं आज कार्तिक कृष्ण चतुर्थी में करवा चौथ का व्रत करेंगी। पति की लंबी आयु और उन्नत गृहस्थ जीवन के लिए यह व्रत आज ग्रह-गोचरों के त्रिवेणी संयोग में मनाई जाएगी। आज चंद्रमा को अर्घ्य रात 08:56 बजे के बाद दिया जाएगा।

करवा चौथ पर आज शाम 03:45 बजे तक रोहिणी नक्षत्र फिर मृगशिरा नक्षत्र, परिघ योग, बुधादित्य योग और लक्ष्मीनारायण योग का त्रिवेणी संयोग बना है।

ऐसे शुभकारी योग में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, चंद्रदेव के साथ करवा माता की पूजा से अखंड सुहाग, दीर्घायु, आरोग्यता, आपसी प्रेम, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा। चंद्रमा मन और वैवाहिक सुख का कारक है।

करवा चौथ पर आज व्रती महिलाएं पूरे दिन व्रत रखेंगी और नए वस्त्र- श्रृंगार करके भगवत पूजन के बाद रात्रि बेला में चंद्रमा को चलनी से दीप के साथ देखेंगी। फिर उसी से पति को देखते हुए चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान करेंगी। अर्घ्य में दूध, शहद, मिश्री और नारियल दिया जाएगा।

व्रती महिलाएं चलनी से चंद्र दर्शन के बाद अपने पति को उसी चलनी से देखती है।. शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार चलनी से पति को देखने से पत्नी के व्यवहार और विचार दोनों छन कर शुद्ध हो जाते है।