Newshaat_Logo

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, ‘Empowering Pharmacists for Healthier Futures’ थीम पर हुई चर्चा

 
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, ‘Empowering Pharmacists for Healthier Futures’ थीम पर हुई चर्चा

Bihar News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऑर्गनाइजेशन, बिहार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम PMCH के मुख्य औषधालय स्थित सभागार में हुआ।

कार्यक्रम में पटना मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रो. गीता सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। वहीं पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. प्रो. राजीव कुमार सिंह, उपाधीक्षक, चिकित्सा पदाधिकारी और डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऑर्गनाइजेशन बिहार के महामंत्री समेत कई फार्मासिस्ट और स्वास्थ्यकर्मी कार्यक्रम में शामिल हुए।

फार्मासिस्ट की भूमिका पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष के थीम “Empowering Pharmacists for Healthier Futures” यानी बेहतर स्वास्थ्य भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाने के विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

वरीय फार्मासिस्ट सुनील कुमार, धनेन्द्र कुमार, सत्येन्द्र कुमार, अजीत सिंह, मुकेश कुमार, अजय कुमार, अखिलेश कुमार, सतीश कुमार और एसडी पासवान ने थीम से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था में फार्मासिस्टों की जिम्मेदारियों और मरीजों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा की।

अतिथियों का किया गया स्वागत

कार्यक्रम में PMCH प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान फार्मासिस्टों के पेशे से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए गए और स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने में उनकी भूमिका पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऑर्गनाइजेशन बिहार के महामंत्री ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।