Newshaat_Logo

बिहार के 26 जिलों में वज्रपात और बारिश का यलो अलर्ट, पटना समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

Bihar Weather Update: मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 26 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.
 
BIHAR

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. बिहार में मॉनसून सक्रिय हो चूका है लेकिन से नहीं. मॉनसून में जिस तरह की बारिश होनी चाहिए मूसलाधार उस तरह की बारिश अभी भी नहीं हुई है. मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 26 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

बिहार मौसम: 32 जिलों में बारिश का अलर्ट, कटिहार में 40 लोग पर गिरा वज्रपात,  एक की मौत

मौसम विभाग के अनुसार पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, बांका, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और मुजफ्फरपुर समेत 26 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है. लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

पटना का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी पटना में दिनभर बादल छाए रहने, बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे उमस से राहत मिलने के आसार हैं. 

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई समेत कुल 26 जिलों में मौसम बिगड़ने की आशंका है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है