Newshaat_Logo

युवा ज्योतिष आचार्य राकेश चतुर्वेदी के नवीन कार्यालय का शुभारम्भ

 
News

Patna: शहर में सोमवार को एक खास अवसर देखने को मिला, जब भारत के युवा ज्योतिष आचार्य राकेश चतुर्वेदी के नवीन कार्यालय का शुभारम्भ हुआ। इस उद्घाटन समारोह की गरिमा बढ़ाई भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय पंडित अश्विनी चौबे ने।

शुभारंभ कार्यक्रम में वैदिक परंपरा के अनुसार पूजन-अर्चन भी संपन्न हुआ। पूजन का कार्य आचार्य जी के चाचा आदरणीय श्री रमाकांत चतुर्वेदी (जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार) एवं चाची श्रीमती बिंदु देवी के द्वारा सम्पन्न किया गया।

इस मौके पर समाज और सेवा क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। इनमें हाल ही में भारतीय सूचना सेवा (IIS) में चयनित प्रभात उपाध्याय, प्रसिद्ध व्यापारी एवं समाजसेवी दीपक पांडेय परिवार सहित, सुनील प्रधान और जगदीप पांडेय प्रमुख रहे।

परिवार की ओर से भी आचार्य जी की पत्नी सोनाली चतुर्वेदी तथा दोनों पुत्रियां आशी और काशी पूरे समय कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाती रहीं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कार्यालय न सिर्फ ज्योतिष विद्या के अध्ययन और परामर्श का केंद्र बनेगा, बल्कि समाज के लोगों को नई दिशा देने का भी काम करेगा। उद्घाटन के बाद आचार्य राकेश चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका उद्देश्य लोगों के जीवन में सकारात्मकता और समाधान लाना है।