Movie prime

जन सुराज अभियान से जुड़े युवक की डूबने से मौत, नहाने के दौरान बालू में फिसला पैर, गहरे पानी में समाया

 

जन सुराज अभियान से जुड़े एक कार्यकर्ता की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। वो बेगूसराय के रहने वाले थे। घटना एलसीटी घाट के पास की है। मृतक की पहचान अभिराज कुमार के रूप में हुई है। प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज अभियान का कैंप लगा हुआ है।

अभिराज इन दोनों पटना में चल रहे जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेने आया था और एलसीटी घाट के पास पार्टी की ओर से लगे टेंट में ठहरा हुआ था।

आज सुबह अभिराज गंगा में स्नान करने गया था। अचानक घाट के पास बालू धंस गया और उसका पैर फिसल गया। देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह डूब चुका था।

सुबह 7:00 बजे नहाने घाट पर आए थे। तभी बालू धंसने से उनका पैर फिसल गया और वह डूब गए। हम लोग बेगूसराय से प्रशांत किशोर के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

घटना की सूचना मैंने प्रशासन को दे दी है। हालांकि अब तक जान सुराज पार्टी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पार्टी के किसी भी नेता ने इस पर अभी तक कुछ भी नहीं बोला है।