आमिर खान की बेटी आइरा खान के बर्थडे पर हुई पूल पार्टी, पिता के सामने बिकिनी में काटा केक
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान कि बेटी आइरा खान ने आठ मई को अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. आइरा कि बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है. फोटोज में आइरा का बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है. बर्थडे के मौके पर आइरा अपने परिवार के साथ केक काट रही हैं. वहीं, आइरा अपने बॉयफ्रेंड नुपुर के साथ भी रोमांटिक फोटो शेयर की है.

बता दें कि सोशल मीडिया पर आइरा काफी एक्टिव रहती हैं. वह हर दिन कुछ न कुछ खास करके लोगों को उसके बारे में बताती रहती हैं. आमिर खान भी अपनी बेटी के साथ खूब समय बिताते नजर आते हैं. ख़बर कि मुताबिक तस्वीर में आइरा ने स्विमवियर पहना है. अभिनेता आमिर खान, भाई आजाद और मां रीना दत्ता के साथ अपना 25वां जन्मदिन मनाया है. उन्होंने केक काटने और बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं.जो कि वायरल हो रही हैं. वहीं तस्वीर में पीछे खड़े आमिर खान भी इस दौरान शर्टलेस हैं. फोटो देखकर साफ कहा जा सकता है कि आमिर खान के पूरे परिवार ने आइरा का बर्थडे काफी ज्यादा एंजॉय किया. वहीं आइरा मल्टी कलर की बिकिनी और ईयररिंग्स में इरा हमेशा की तरह स्टाइलिश लग रही थीं.
![]()
आइरा के बर्थडे की तस्वीरों को लेकर बहुत से यूजर्स को आइरा का लुक पसंद नहीं आया. एक यूजर ने कहा- ये बर्थडे है कि पूल पार्टी. वहीं दूसरे ने लिखा- बहुत पारिवारिक माहौल है. एक अन्य शख्स ने लिखा- ऐसे बर्थडे कौन मनाता है. बता दें कि इससे पहले आइरा खान को ईद पर भी उनके लुक के लिए काफी ट्रोल किया गया था.

बता दें कि इससे पहले आइरा के बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे ने भी उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. उन्होंने लिखा. 'हैप्पी बर्थडे माई लव...आई लव यू सो मच. पहली तस्वीर में वह केक काटने से पहले मोमबत्तियां फूंकती नजर आ रही हैं वहीं दूसरी तस्वीर में वह चिल करती दिख रही हैं. आखिरी तस्वीर में दोनों को एक रेस्टोरेंट में बैठे देखा जा सकता है।







