Dharmendra Health Update: ही-मैन धर्मेंद्र की हालत को लेकर मचा हड़कंप, सनी देओल ने पिता के निधन को लेकर किया खुलासा…
Mumbai: हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर पूरे देश में चिंता का माहौल है। 88 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। रविवार देर रात से सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की सेहत को लेकर कई तरह की खबरें और अफवाहें फैलने लगीं — कुछ में तो उनके निधन तक की झूठी बातें कही गईं। अब इन सब पर विराम लगाते हुए, बेटे और अभिनेता सनी देओल ने पिता की तबीयत को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है।

सनी देओल बोले- “पापा की हालत स्थिर है, कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें”
सनी देओल की टीम ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी कर कहा, “मिस्टर धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। जैसे ही कोई नई जानकारी मिलेगी, उसे सभी से साझा किया जाएगा। आप सबसे निवेदन है कि किसी भी तरह की झूठी खबर या अफवाह न फैलाएं। कृपया उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करें और परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।” देओल परिवार की इस अपील के बाद प्रशंसक थोड़े राहत में हैं, लेकिन पूरे देश में धर्मेंद्र के लिए दुआओं का दौर जारी है।
सात महीने पहले कराई गई थी आंखों की सर्जरी
जानकारी के मुताबिक, करीब 7 महीने पहले धर्मेंद्र की आंखों की ग्राफ्ट सर्जरी हुई थी। तब से वे समय-समय पर रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आते-जाते रहे। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, लेकिन परिवार की ओर से इसे गलत और भ्रामक खबर बताया गया है।
देर रात सलमान और शाहरुख पहुंचे अस्पताल
धर्मेंद्र के खराब स्वास्थ्य की खबर सुनते ही सलमान खान और शाहरुख खान देर रात ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। दोनों सितारों ने परिवार से मुलाकात कर धर्मेंद्र की सेहत का हाल जाना। अस्पताल के बाहर भारी संख्या में मीडिया और फैन्स मौजूद हैं, जो लगातार “गेट वेल सून धर्मेंद्र जी” के पोस्टर लेकर खड़े हैं।
देशभर में दुआओं की लहर
धर्मेंद्र न सिर्फ हिंदी सिनेमा के लीजेंड हैं बल्कि करोड़ों लोगों के दिलों में बसे एक भावनात्मक चेहरा हैं।
सोशल मीडिया पर #GetWellSoonDharmendra और #HeManOfBollywood जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस लगातार ट्वीट और पोस्ट कर उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।







