धर्मेंद्र का झारखंड कनेक्शन...1967 में जाड़े के समय इस फिल्म की शूटिंग के लिए घाटशिला आये थे धर्मेंद्र, करीब 15 दिन रहे थे
Bollowood Segment: एक सदाबहार अभिनेता, जिदादिल इंसान और अपने के हैंडसम हंक हम बात कर रहे हैं अभिनेता धर्मेंद्र की जिन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है. ऋषिकेश मुखर्जी की चर्चित फिल्म सत्यकाम की शूटिंग के लिए धर्मेंद्र घाटशिला आए थे.

नारायण सान्याल के उपन्यास पर आधारित फिल्म में धर्मेंद्र शर्मिला टैगोर और संजीव कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी. 1967 के जाड़े के दिनों में सत्यकाम की शूटिंग करने के लिए ऋषिकेश मुखर्जी घाटशिला के फलगुदरी पहाड़ क्षेत्र में करीब एक महीने के आसपास रहे.

इस फिल्म की कहानी खदान में काम करने वाले मजदूर और दुर्घटनाओं के बाद होने वाली स्थिति में किस तरह खदान मालिक मजदूरों का शोषण किया करते थे, वह दिखाया गया है.

फिल्म 1969 में बनी और कामयाब भी हुई. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र भी करीब 19 दिन तक तत्कालीन बिहार के घाटशिला इलाके में रहे और कई बार टाटा नगरी का भी दौरा किया.

धर्मेंद्र को तत्कालीन दक्षिण बिहार की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता बेहद पसंद आई थी. इस फिल्म के कई गाने हिट हुए थे, जिसमें मोहम्मद रफी द्वारा गाया गया गीत "हर तरफ अब यही अफ़साने हैं", "हम तेरे प्यार के दीवाने हैं" और लता मंगेशकर द्वारा गाया गया गीत "अब के बरस भेज भैया को बाबुल" झारखंड की सुंदरता को दर्शाते हैं.







