Newshaat_Logo

पंजाब में कंगना को किसानों ने रोका, कहा- पहले मांगो माफ़ी

 
xdcvv

कंगना रनौत आज पंजाब में हैं. यहां किसानों ने कंगना रनौत के बयानों का विरोध करते हुए उनकी कार रोक ली. कंगना को महिला किसानों के विरोध का भी सामना करना पड़ा. कंगना ने ही सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि जब वे मनाली से चंडीगढ़ जा रहीं थीं, तब उन्हें चंडीगढ़-ऊना नेशनल हाईवे पर कीरतपुर साहिब में किसानों ने रोक लिया. उन्होंने घटना का वीडियो भी शेयर किया है और लिखा है, "जैसे ही पंजाब में कदम रखा, भीड़ ने हमला कर दिया. वे लोग कह रहे हैं कि वे किसान हैं."

कंगना के मुताबिक भीड़ उनसे माफी मांगने को कह रही थी. करीब एक घंटे तक भीड़ ने कंगना को घेरे रखा. कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घटना का वीडियो भी शेयर किया है. बता दे कंगना चंडीगढ़ जा रही थीं, जहां रोपड़ टोल प्लाजा, चंडीगढ़-उना हाईवे पर किसानों ने जाम लगाकर उन्हें रोक लिया. किसानों के अलावा यहां बड़ी तादाद में पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन भीड़ कंगना की गाड़ी को आगे नहीं जाने दे रही थी. लोग उनसे माफी मांगने को कह रहे थे.

आपको बता दे कि कंगना ने जो वीडियो शेयर किया हैं. उस वीडियो में कंगना कह रही हैं कि, मैं अभी हिमाचल से निकली हूं, क्योंकि मेरी फ्लाइट कैंसिल हो गई है. यहां पंजाब में आते ही भीड़ ने मुझे रोक लिया है. वो खुद को किसान कह रहे हैं. गंदी गालियां दे रहे हैं. जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, तो क्या इस देश में सरेआम इस तरह की मॉब लिंचिंग हो रही है. अगर मेरे साथ सिक्योरिटी न हो तो मेरे साथ क्या होगा. यह अविश्वसनीय है. ये क्या व्यवहार है. इतनी सारी पुलिस है फिर भी मुझे निकलने नहीं दिया जा रहा है. बहुत से लोग मेरे नाम से राजनीति खेल रहे हैं. उसी का नतीजा है कि पूरी तरह से भीड़ ने मेरी गाड़ी को घेर लिया है. अगर यहां पुलिस न हो तो खुलेआम लिंचिंग हो.