Republic Day पर Border 2 की कमाई ने फार कर रख दिया, कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी टूट गए...
Border 2: बॉर्डर 2 ने अपने पहले ही वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया. बॉर्डर 2 की कमाई बताती है कि दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा कितना भरा हुआ है.
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांज और अहान शेट्टी स्टारर देशभक्ति फिल्म बॉर्डर 2 ने अपने पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर बता दिया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रुकने वाली नहीं है.
30 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेकर बॉर्डर 2 पहले ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. अब फिल्म ने 26 जनवरी (पहले हॉलीडे सोमवार) को कितना कलेक्शन किया है, चलिए जानते हैं.
बॉर्डर 2 ने पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 32.10 करोड़ रुपये से खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म ने 40.59 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन यानी पहले रविवार फिल्म ने 57.20 करोड़ रुपये कमाकर शानदार वीकेंड पूरा किया.
बॉर्डर 2 ने पहले वीकेंड 129.80 करोड़ रुपये कमाए हैं. अब अगर सैकनिल्क की मानें तो फिल्म की पहले सोमवार की कमाई में बड़ा उछाल आया है. फिल्म ने रपब्लिक डे पर 59 करोड़ रुपये कमाए हैं.
इसी के साथ सैकनिल्क के अनुसार फिल्म की चार दिनों की कुल कमाई 180 करोड़ रुपये हो गई है. इस हिसाब से फिल्म ने अपने पांचवें दिन के कलेक्शन से भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करती नजर आ रही है.
https://www.instagram.com/reel/DT1u4g4DDIv/?igsh=d3F1cGhwaHczZG9q
सैकनिल्क के अनुसार, बॉर्डर 2 ने इन चार दिनों में ओवरसीज में 27 करोड़ रुपये और इंडिया में ग्रॉस 212.4 करोड़ रुयपे का कलेक्शन कर लिया है, जिससे फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 239.4 करोड़ रुपये हो गया है.
रिपब्लिक डे वाले दिन फिल्म के ऑक्यूपेंसी रेट की बात करें तो फिल्म का मॉर्निंग शो में 40.39 फीसदी, आफ्टरनून शो में 79.75 फीसदी, इवनिंग शो में 79.90 फीसदी और नाइट शो में 57.50 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज हुआ है.
बॉर्डर 2 पहले मंडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है. बॉर्डर 2 मंडे टेस्ट में जवान (71.63 करोड़) और पुष्पा 2(85 करोड़) को पछाड़ नहीं पाई.
- बॉर्डर 2 - 59 करोड़ रुपये (सैकनिल्क के अनुसार)
- स्त्री 2- 55.9 करोड़
- पठान- 51.5 करोड़ रुपये
- केजीएफ 2 50.35 करोड़ रुपये
- बाहुबली 2- 40.25 करोड़ रुपये
- एनीमल- 40.06 करोड़ रुपये
- कल्कि 2898 एडी- 40 करोड़ रुपये
- गदर 2-38.7 करोड़ रुपये
- दंगल- 25.14 करोड़ रुपये
- छावा- 24 करोड़ रुपये
- धुरंधर- 23.25 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2 के बारे में बता दें, यह साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल हैं, जिसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और बॉर्डर (1997) के डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता हैं.







