Newshaat_Logo

Thamma Trailer: हॉरर यूनिवर्स में आयुष्मान-रश्मिका की एंट्री, डराकर हंसाएगा 'थामा' का ट्रेलर

 
Thamma Trailer

Thamma Trailer: मैडॉक कई सालों से स्त्री जैसी बेहतरीन हॉरर-कॉमेडी फिल्में पर्दे पर ला रही है. इन फिल्मों को दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला है. इसी क्रम में अब आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना का भी नाम जुड़ गया है. दोनों की फिल्म 'थम्मा' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है. ट्रेलर में वैंपायर की कहानी दिखाई दे रही है, जिसमें आपको एक बहुत ही प्यारी सी लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी. ट्रेलर देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

क्या कुछ खास है ट्रेलर में
रिलीज हुए 2 मिनट 54 सेकंड के ट्रेलर की शुरूआत रश्मिका मंदाना की आवाज से होती है, जहां वो कहती हैं, तुम बेताल हो, तुम्हें पृथ्वी और इंसानों की रक्षा के लिए बनाया गया है. इसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री होती जो एक खूंखार और मजाकिया किरदार में नजर आते हैं. ट्रेलर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को एक विलेन के तौर पर दिखाया गया है. वहीं आयुष्मान खुराना भी एक वैम्पायर के रूप में बदल जाते हैं. उनका शरीर धूप में जलने लगता है और दांत नुकीले हो जाते हैं, जिसे देखकर वे खुद हैरान रह जाते हैं. रश्मिका मंदाना हमेशा आयुष्मान को समझाते नजर आ रही हैं. परेश रावल भी दमदार में किरदार में दिख रहे हैं. वो फिल्म में आयुष्मान खुराना के पिता के रोल में हैं, जो अपने बेटे की अजीब हरकतों से परेशान नजर आ रहे हैं और उसे ठीक करवाना चाहते हैं. वहीं बाद में रश्मिका और अयुशमन खुराना के बीच लव स्टोरी भी देखने को मिलती है. अब पूरी कहानी तो फिल्म देखने के बाद ही समझ आएगी.

thamma trailer released ayushmann rashmika nawazuddin horror comedy universe

कब रिलीज होगी थम्मा
शानदार ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शक इस फिल्म को लेकर और भी उत्साहित नजर आ रहे हैं. फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं, जो आपको वायरल रील्स की भी याद दिलाएंगे. वहीं परेश रावल भी इस फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आने वाले हैं. बता दें कि रश्मिका रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना स्टारर यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 21 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.