कोरोना के मामलों में आई गिरावट, पिछले 24 घंटे में 8,318 नए केस
देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कल की तुलना में आज कुछ कमी आई है. पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 8 हजार 318 नए केस सामने आए हैं. इतना ही नहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण 465 लोगों की मौत हुई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 10 हजार 967 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं. एक दिन पहले यानी शुक्रवार को कोरोना के 10 हजार 549 नए मामले आए थे.

आपको बता दे कि देश में कुल सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 7 हजार 19 हो गई है. इतना ही नहीं देश में कोरोना से अब तक कुल 4 लाख 67 हजार 933 लोगों की जान जा चुकी है. देश में अब तक 121.06 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. दूसरी ओर ICMR के अनुसार अब तक 63 करोड़ 82 लाख 47 हजार 889 सैंपल्स की जांच हुईं जिसमें 9 लाख 68 हजार 354 सैंपल्स की जांच शुक्रवार को हुई. नए मामले पाए जाने के बाद कुल एक्टिव मामलों में 3 हजार 114 केस की कमी आई है.
Read more at: https://newshaat.com/top-stories/russian-president-vladimir-putin-will-visit-india-on-6-dec/cid5829613.htm







