Movie prime

बाइक से घर लौट रहे युवक की गला रेतकर हत्या, चीख-पुकार से कांप उठा गांव

 
बाइक से घर लौट रहे युवक की गला रेतकर हत्या, चीख-पुकार से कांप उठा गांव

Barh crime news: बाढ़ थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर पंचायत के अकबरपुर गांव में सोमवार देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के ही राजकांत के रूप में हुई है, जो स्टेशन रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में काम करता था।

सूचना एक्सीडेंट की, लेकिन निकला कत्ल

परिजनों के मुताबिक, उन्हें रात में सूचना मिली कि राजकांत का एक्सीडेंट हो गया है। लेकिन मौके पर पहुंचने पर पता चला कि उसका गला रेतकर हत्या की गई है। भाई धर्मपाल कुमार ने बताया कि राजकांत हर दिन की तरह काम से बाइक से लौट रहा था। उनका कहना है कि न तो उसकी किसी से दुश्मनी थी और न ही कोई विवाद का मामला सामने आया था।

परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल

परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद वह आधे घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में आक्रोश भी देखा गया।

इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन फिलहाल हत्या के कारणों पर कुछ भी बोलने से बच रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटनाक्रम का खुलासा हो पाएगा।

अकबरपुर में हुई इस वारदात से पूरे इलाके में भय और तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस टीम हत्यारों की पहचान और घटना के कारणों की तलाश में जुटी है।

रिपोर्ट: कृष्णदेव, बाढ़