आरा मर्डर केस का खुलासा: 24 घंटे में दो शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद- तीसरे आरोपी की तलाश तेज
रात में चली गोलियां, युवक की गई जान
घटना 1 अप्रैल की रात करीब सवा नौ बजे की है, जब डॉक्टर अनिल की गली के पास मो. अफरोज को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
त्वरित कार्रवाई में पुलिस को सफलता
मृतक के भाई मो. समी अहमद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई। छापेमारी कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
• शिवम कुमार (19 वर्ष), निवासी-सिद्धनाथ नगर
• सत्यम कुमार (22 वर्ष), निवासी-केशोपुर, बड़हरा
हथियार भी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल देसी पिस्टल और एक खोखा बरामद किया है, जो इस केस में अहम सबूत माना जा रहा है।
तीसरे आरोपी की तलाश जारी
इस हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी सरोज कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही हत्या के पीछे की असली वजह का भी पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्टर: आकाश कुमार, आरा







