Movie prime

हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने की सीबीआई जांच की मांग

हाथरस गैंगरेप मामला तूल पकड़ता जा रहा हैं. एक ओर इस मामले को लेकर जहां देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं वही दूसरी तरफ राजनीतिक दल भी अब योगी सरकार से सवाल पूछ रहे हैं. वही अब बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने हाथरस कांड की सीबीआई जांच की मांग की हैं. आपको बता… Read More »हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने की सीबीआई जांच की मांग
 

हाथरस गैंगरेप मामला तूल पकड़ता जा रहा हैं. एक ओर इस मामले को लेकर जहां देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं वही दूसरी तरफ राजनीतिक दल भी अब योगी सरकार से सवाल पूछ रहे हैं. वही अब बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने हाथरस कांड की सीबीआई जांच की मांग की हैं.

आपको बता दे कि मायावती ने कहा हैं कि इस जांच की शुरुआती रिपोर्ट संतोषजनक नहीं लगती हैं, साथ ही इस कांड को लेकर पूरे देश में जबर्दस्त आक्रोश हैं. इसलिए इस मामले की जांच सीबीआई या फिर माननीय सुप्रीम कोर्ट निगरानी में होनी चाहिए. बता दे हाथरस में कथित गैंगरेप और पीड़िता की हत्या की जांच यूपी पुलिस की स्पेशल टीम कर रही हैं. योगी सरकार ने एसआईटी गठित कर टीम को जांच का जिम्मा सौंपा हैं. लेकिन मायावती ने इस जांच पर भरोसा न जताते हुए सीबीआई से जांच कराने की मांग की हैं.

इतना ही नहीं मायावती ने राष्ट्रपति से भी इस मामले में दखल देने की मांग की हैं. उन्होंने लिखा, ”देश के माननीय राष्ट्रपति यू.पी. से आते हैं व एक दलित होने के नाते भी इस प्रकरण में ख़ासकर सरकार के अमानवीय रवैये को ध्यान में रखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये दखल देने की उनसे पुरज़ोर अपील.”