Newshaat_Logo

Big Breaking : गया में परीक्षा देकर लौट रहे फल्गु नदी में स्नान करने के दौरान पांच छात्रों की डूबने से हुई मौत, दो गंभीर रूप से मगध मेडिकल अस्पताल में इलाजरत

 
Big Breaking : गया में परीक्षा देकर लौट रहे फल्गु नदी में स्नान करने के दौरान पांच छात्रों की डूबने से हुई मौत, दो गंभीर रूप से मगध मेडिकल अस्पताल में इलाजरत

Gaya: गया से बड़ी खबर है। जहां फल्गु नदी में स्नान करने के दौरान पांच छात्रों की मौत हो गई है। जबकि दो छात्र का इलाजरत मगध मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है। घटना उस वक्त हुई जब 9 से 10 बच्चे स्नान करने के लिए फल्गु नदी में चले गए थे, मामला बेलागंज और खिजरसराय थाना के सीमा बॉर्डर पर हुई है, घटना ख़िजरसराय थाना क्षेत्र के केनी पुल के पास घटना हुई है, सभी मृतक बेलागंज थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव के छोटी मस्जिद के रहने वाले हैं.

बताया जाता है कि सभी पनारी के नागार्जुन हाई स्कूल में 12वीं की परीक्षा देने के बाद लगभग एक दर्जन से ज्यादा छात्र पास में ही श्रीपुर फल्गु नदी में स्नान करने के लिए चले गए थे, स्नान करने के दौरान एक-एक कर सभी बच्चे फल्गु नदी के गहरे पानी में चले गए..

सभी जो डूबते देख स्थानीय लोगों ने एक-एक कर सभी को बाहर निकाला गया जिसमें तीन छात्रों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दो छात्र की मौत इलाज के दौरान मगध मेडिकल अस्पताल में हो गई, जबकि दो बच्चे का इलाज किया जा रहा है.

मृतकों में 17 वर्षीय मोहम्मद कैफ, 18 वर्षीय मोहम्मद शाहनवाज, 17 वर्षीय मोहम्मद शारिक, 16 वर्षीय मोहम्मद अनस और 16 वर्षीय मोहम्मद सुफियान के रूप में पहचान हुई है। वहीं पास में ही रहे एक रईश नामक बच्चे ने डूबते हुए एक छात्र को भी बचाया है।