Bihar News | Sasaram: नहर किनारे मिला धमाका करने वाला सामान, पुलिस ने बरामद किए दो हैंड ग्रेनेड
Nov 15, 2025, 12:57 IST
Sasaram crime news: सासाराम में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्मा फाल के पास नहर किनारे से दो हैंड ग्रेनेड और एक जिंदा बम बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर शनिवार को पुलिस टीम मौके पर पहुँची और तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके को सील कर दिया।
सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसने सावधानीपूर्वक दोनों हैंड ग्रेनेड और बम को निष्क्रिय किया।
थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बरामद किए गए दोनों हैंड ग्रेनेड पूरी तरह ज़िंदा हालत में थे। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि विस्फोटक सामग्री वहाँ किसने और क्यों छिपाई।
पुलिस ने आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और पूरे मामले की गहन जाँच जारी है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।







