Movie prime

Chandan Mishra Case: चंदन मिश्रा हत्याकांड का बड़ा खुलासा, दोस्त बना दुश्मन

 
dost bana dushman

Patna: बिहार की राजधानी पटना में बीते दिन पारस अस्पताल में हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड से पूरा शहर थर्रा उठा है। इस घटना को लेकर लगातार नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। हालांकि, घटना को अंजाम देने वाले 5 अपराधी थे, जिनमें से एक को पुलिस से गिरफ्तार कर लिया है। जिसका नाम तौसीफ उर्फ 'बादशाह' है। 

ADG ने किया बड़ा खुलासा 
इस घटना को लेकर ADG कुंदन कृष्णन ने खुलासा करते हुए कहा, चंदन मिश्रा की हत्या, उसके साथी रह चुके शेरू सिंह गैंग के शूटरों द्वारा ही किया गया है। इस वक़्त शेरू सिंह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में है। जहां से वो अपने गैंग का संचालन करता है। 

दोस्त बना दुश्मन 
एडीजी ने यह भी बताया कि चंदन और शेरू एक साथ कई अपराध को अंजाम दिया है। हालांकि, दोनों काफी अच्छे दोस्त भी थे लेकिन कुछ साल पहले एक हत्याकांड को लेकर दोनों के बीच दुश्मनी हो गया। यह दुश्मनी इतना बढ़ गया की शेरू चंदन के जान का पयासा हो गया। और उसी दिन से चंदन को माने के फिराक मं था।