बौंसी के व्यापारी नवीन भुवानिया की हत्या पर सम्मेलन परिवार शोकाकुल, DGP से मिलकर की कार्रवाई की मांग
Sep 3, 2025, 11:05 IST
बौंसी के युवा व्यवसायी नवीन भुवानिया की अपराधियों द्वारा उनके प्रतिष्ठान में हुई लूटपाट के दौरान निर्मम हत्या से पूरा क्षेत्र सदमे में है। इस घटना ने न सिर्फ व्यापार जगत बल्कि आमजन को भी झकझोर दिया है।
इस घटना को लेकर सम्मेलन परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संगठन के महामंत्री अंजनी सुरेका ने कहा कि पूरा सम्मेलन परिवार इस नृशंस हत्या से मर्माहत और स्तब्ध है।
DGP से हुई मुलाकात
अंजनी सुरेका ने बताया कि सम्मेलन परिवार का प्रतिनिधिमंडल राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) से मिला और इस घटना से जुड़ी सभी बातें उनके सामने रखी गईं। DGP ने अपराधियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शोक संवेदना
महामंत्री सुरेका ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि इस विपदा की घड़ी में सम्मेलन परिवार, शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है।







