Newshaat_Logo

फर्जी ईडी निदेशक बनकर भोजपुर डीएम को कॉल! शातिर ठग गिरफ्तार, लाखों कैश और मोबाइल बरामद

 
फर्जी ईडी निदेशक बनकर भोजपुर डीएम को कॉल! शातिर ठग गिरफ्तार, लाखों कैश और मोबाइल बरामद
Crime News: भोजपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शातिर ठग ने खुद को ED का फर्जी निदेशक बताकर जिले के DM को फोन कर दिया। प्रशासनिक सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक अग्रवाल के रूप में हुई है, जो पहले भी इसी तरह के मामलों में शामिल रह चुका है। जानकारी के मुताबिक, उसने 27 अप्रैल 2026 को भोजपुर के DM तनय सुल्तानिया को फोन कर खुद को ED अधिकारी बताया और दबाव बनाने की कोशिश की।

जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी खुद को फर्जी चीफ जस्टिस बताकर तत्कालीन DGP को कॉल कर चुका है। यानी यह कोई पहली घटना नहीं, बल्कि लगातार बड़े अधिकारियों को निशाना बनाकर ठगी की कोशिश की जा रही थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से करीब 2.61 लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद किया है। साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि वह चार साल पहले भी जेल जा चुका है, लेकिन बाहर आने के बाद फिर से उसी अपराध में सक्रिय हो गया।

पुलिस का बयान:
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी बेहद चालाक तरीके से खुद को बड़े पदों पर बताकर लोगों को झांसे में लेता था। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।