Newshaat_Logo

गाजियाबाद के अपर जिला जज योगेश कुमार ने की खुदकुशी, शव पंखे से मिला लटका

गाजियाबाद में अपर जिला जज योगेश कुमार का शव पंखे से लटका मिला है. पुलिस को आशंका है कि उन्होंने खुदकुशी की है. एडीजे और सत्र न्यायाधीश योगेश कुमार सिहानी गेट इलाके की ईस्ट मॉडल टाउन में स्थित जज रेजिडेंसी में रहते थे. उन्होंने आत्महत्या किन वजहों से की? इसका पता नहीं चल पाया है.… Read More »गाजियाबाद के अपर जिला जज योगेश कुमार ने की खुदकुशी, शव पंखे से मिला लटका
 
गाजियाबाद के अपर जिला जज योगेश कुमार ने की खुदकुशी, शव पंखे से मिला लटका

गाजियाबाद में अपर जिला जज योगेश कुमार का शव पंखे से लटका मिला है. पुलिस को आशंका है कि उन्होंने खुदकुशी की है. एडीजे और सत्र न्यायाधीश योगेश कुमार सिहानी गेट इलाके की ईस्ट मॉडल टाउन में स्थित जज रेजिडेंसी में रहते थे. उन्होंने आत्महत्या किन वजहों से की? इसका पता नहीं चल पाया है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने न्यायाधीश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों के पैनल का गठन किया गया है.

आपको बता दे कि योगेश कुमार की 17 मार्च 2020 को गाजियाबाद जिला अदालत में नियुक्ति हुई थी. सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने अपर जिला जज योगेश कुमार की मौत की पुष्‍ट‍ि की है. उन्‍होंने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बताया है कि योगेश कुमार के फांसी पर लटके होने की उन्हें सूचना मिली. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस शव को उतारकर यशोदा अस्‍पताल ले गई. जहां, डाक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया.