Movie prime

Motihari News: मोतिहारी शिक्षा विभाग का सख्त एक्शन, छात्रों से अवैध वसूली करने वाली प्रधानाध्यापिका सस्पेंड

 
Bihar news

Motihari News: मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां शिक्षा विभाग ने अवैध वसूली के आरोप में सख्त कदम उठाया है। आदापुर प्रखंड के भवानीपुर मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बिना कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पूर्वी चंपारण जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) के आदेश पर की गई।

एडमिट कार्ड के नाम पर ली जा रही थी रकम

मिली जानकारी के अनुसार, मैट्रिक परीक्षा के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बांटने के दौरान छात्र-छात्राओं से अवैध रूप से पैसे वसूले जा रहे थे। इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

जांच में सही पाए गए आरोप

वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने पूरे मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया।

शिक्षा विभाग का सख्त संदेश

शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि छात्रों से किसी भी तरह की अवैध वसूली को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में अगर इस तरह की शिकायत सामने आती है, तो संबंधित शिक्षक या अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है। वहीं, अन्य सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के बीच भी चिंता का माहौल देखा जा रहा है।

रिपोटर: प्रशांत कुमार मोतिहारी