दिल्ली से लौटते समय एसटीएफ के हत्थे चढ़ा पांडव सेना का सरगना संजय सिंह; पत्नी ने जताई अनहोनी की आशंका
Newshaat Desk: एसटीएफ एवं बिहटा थाना पुलिस ने मंगलवार को ट्रेन से यात्रा कर रहे संजय सिंह को दबोचा है. पांडव सेना के मुख्य सरगना संजय सिंह की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है. पुलिस को सूचना मिली थी कि संजय सिंह अपनी पत्नी एवं बच्चे ट्रेन में सवार होकर दिल्ली से पटना आ रहा है। इसके बाद जीआरपी थाना के साथ मिलकर स्टेशन की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया.
घटना के बाद संजय सिंह की पत्नी ने वीडियो जारी कर गिरफ्तारी की पुष्टि की. बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बतलाया यह गिरफ्तारी जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. पूछताछ की जा रही है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों और आपराधिक गतिविधियों के बारे में अहम खुलासे होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि संजय सिंह बिहार के टाॅप कुख्यात अपराधियों कि सूची में शामिल है.
संजय सिंह पर दर्ज आपराधिक मामले
मसौढ़ी थाना केस नं- 113/96
स्पेशल कोर्ट- केस नं- 164/98
धनरुआ थाना केस नं-97/98
पुनपुन थाना केस नं- 35/98
धनरुआ थाना केस नं- 36/01
धनरुआ थाना केस नं- 172/02
कोर्ट केस नं- 515/04
एसी/एसटी केस नं-1088/05
धनरुआ थाना केस नं- 275/18
सदर थाना, हजारीबाग, झारखंड केस नं-434/04
टेहटा थाना केस नं- 415/08
तहसील थाना केस नं- 39/22
धनरुआ थाना केस नं-415/17
धनरुआ थाना केस नं- 87/98
टेहटा थाना केस नं- 386/98
भागलपुर, टाउन थाना केस नं- 573/2000
सुल्तानगंज थाना केस नं-487/06
पटना के कृष्णापुरी थाना केस नं-114/11
बिहटा थाना केस नं- 113/96
(एके 47 का मामला) धनरुआ थाना केस नं-113/18
धनरुआ थाना केस नं-161/18
पटना के पत्रकार नगर थाना केस नं-294/22
जहानाबाद थाना केस नं-293/22
मसौढ़ी थाना केस नं-230/22
रांची के सदर थाना केस नं- 546/23
बिहटा थाना केस नं- 672/25







