Newshaat_Logo

नालंदा कांड पर गरजे पप्पू यादव- पीड़िता से मुलाकात, बोले ‘दोषियों को स्पीडी ट्रायल में मिले सख्त सजा’

 
नालंदा कांड पर गरजे पप्पू यादव- पीड़िता से मुलाकात, बोले ‘दोषियों को स्पीडी ट्रायल में मिले सख्त सजा’
Bihar news: नालंदा में महिला के साथ छेड़खानी और गैंगरेप की कोशिश के मामले ने बिहार की सियासत को गरमा दिया है। इसी बीच पूर्णिया सांसद Pappu Yadav पीड़ित परिवार से मिलने नालंदा पहुंचे और घटना पर कड़ी नाराजगी जताई।

समाज में बढ़ रही वहशी मानसिकता

पप्पू यादव ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि इससे नालंदा ही नहीं, पूरे बिहार की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि यह घटना समाज में बढ़ती संवेदनहीनता और अपराधियों के बढ़ते मनोबल को दर्शाती है।

पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद

सांसद ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी। साथ ही पीड़िता के पति से अपील की कि वे गांव में रहकर ही रोजगार करें और बाहर पलायन न करें।

स्पीडी ट्रायल से मिले कड़ी सजा

पप्पू यादव ने प्रशासन से मांग की कि दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि अपनी करतूत का वीडियो बनाकर वायरल करने से भी नहीं डरते।

समाज पर भी उठाए सवाल

उन्होंने यह भी कहा कि अक्सर ऐसे मामलों में पीड़िता के चरित्र पर सवाल उठाए जाते हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। समाज को अपनी सोच बदलनी होगी और अपराधियों के खिलाफ खड़ा होना होगा।