Newshaat_Logo

पटना: हथियार तस्कर राकेश और जमीन कारोबारी कुंदन गिरफ्तार, अवैध असलहा और गोलियां बरामद

 
पटना: हथियार तस्कर राकेश और जमीन कारोबारी कुंदन गिरफ्तार, अवैध असलहा और गोलियां बरामद

Danapur: पटना ज़िले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के गोनवां गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार तस्कर राकेश कुमार और जमीन कारोबारी कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो देसी कट्टा, तीन देसी पिस्टल, 34 जिंदा गोलियां, 13 खोखा, दो मैग्जीन, एक चाकू, एक तलवार और दो मोबाइल बरामद किए गए। इस मामले में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि कुंदन जमीन की खरीद-बिक्री करता था और राकेश उसकी मदद करता था। राकेश अवैध हथियार और गोलियों की तस्करी में भी संलिप्त था। नौबतपुर थानेदार संजीत कुमार ने बताया कि राकेश पिपलावां गांव के अमन से हथियार खरीदकर बेचता था, जिसे पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

पुलिस के अनुसार, गांव में दबदबा बनाने के लिए राकेश ने हथियार खरीदे थे। उस पर पहले से मारपीट का केस भी दर्ज है। इस छापेमारी टीम में नौबतपुर और पिपलावां थाने की पुलिस के अलावा एसआई रंजीत कुमार समेत कुल 10 अधिकारी और सिपाही शामिल थे।

वहीं, पालीगंज थाना क्षेत्र के सियारामपुर इलाके में भी पुलिस ने छापेमारी कर दीपक कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक मैग्जीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा 18 लीटर विदेशी शराब भी जब्त की गई है। पुलिस अब दीपक के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

Reporter: Ranjit Kumar